Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बड़ा दावा…‘अगर नरेन्द्र मोदी फिर से पीएम बने, तो होगा आखिरी चुनाव’

Loksabha Chunav 2024 Mallikarjun Kharge: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया है। खरगे ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी आगामी चुनाव के बाद फिर से प्रधानमंत्री बने तो, यह लोकतंत्र का आखिरी चुनाव होगा। इसके बाद देश में तानाशाही ही तानाशाही होगी।   

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने यह बयान एक जनसभा के दौरान दिया। उन्होनें कहा कि आगमी लोकसभा चुनाव में अगर एक बार फिर केन्द्र में बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हुई तो, यह देश का आखिरी चुनाव होगा। इस रैली में जनता से सवाल करते हुए कहा कि ”आपको और एक बात कहता हूं, ये आखिरी चुनाव है। अगर केन्द्र में फिर से बीजेपी की सरकार आई तो आगे लोकतंत्र में चुनाव नहीं होने दिए जाएंगे। देश में तानाशाही आ जाएगी।

Read Also: Pakistan: पूर्व पीएम इमरान को मिली 10 साल की जेल, सिफर मामले में मिली सजा

विपक्षी नेताओं को डराया जा रहा- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस समय विपक्ष के नेताओं को डराया जा रहा है। कोई डरकर दोस्ती छोड़ रहा है, कोई डरकर पार्टी छोड़ रहा है, अगर लोग इतने डरपोक है तो तो क्या यह मुल्क बचेगा, क्या यह संविधान बचेगा, इसलिए यह आखिरी चांस है आपको वोट देने का। इसके बाद कोई वोट नहीं देगा क्योंकि रूस में पुतिन का जैसा चुनाव होता है, वैसा ही होता चला जाएगा।

तानाशाही से लड़ते रहेंगे- खरगे

आगे खरगे ने नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के गठबंधन से बाहर होने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हमारा महागठबंधन ‘इंडिया’ आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएगा। हम लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। हम बीजेपी की तानाशाही वाली राजनीति के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
Read Also: Rajasthan: एक बार फिर विवादों में घिरे बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य, सैंकड़ों मुस्लिम छात्र कर रहे प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *