Ayodhya: सीएम योगी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Yogi Adityanath in Ayodhya: सोमवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में रामलला के दर्शन के लिए लाखों रामभक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम ने एक बार फिर अयोध्या का दौरा किया।

सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आरती उतारकर भगवान का आशीर्वाद लिया। बाद में सीएम ने भगवान रामलला के दर्शन किए। रामलला की पूजा अर्चना करने के बाद सीएम ने व्यवस्थाओं को लेकर पुजारियों से वार्ता की। इसके अलावा रामगरी में मजबूत व्यवस्था को बनाए रखने के सिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर परिसर का दौरा किया। रामलला के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था का उन्होंने जायजा लिया। राम मंदिर में भक्तों के लिए की गई व्यवस्थाओं का सीएम योगी ने निरीक्षण किया। बता दें कि, अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शनों के लिए लाखों की संख्या में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

बढ़ाई गई सुरक्षा

जिसके बाद कई बार मौजूद सुरक्षा कर्मियों को व्यवस्था संभालने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर सीएम ने हवाई सर्वेक्षण भी किया है। प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्था और मंदिर की सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ाया गया। जिससे किसी भी रामभक्त को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

Read Also: Bihar: नीतीश-एनडीए की बैठक में बड़ा फैसला, विधानसभा का बजट सत्र बुलाना रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *