Gyanvapi: सुप्रीम कोर्ट में हिन्दू पक्ष की याचिका, तहखाना खोलने और सील इलाके के वैज्ञानिक सर्वे की मांग
Gyanvapi ASI Survey: सुप्रीम कोर्ट में काशी के ज्ञानवापी परिसर में मौजूद कथित शिवलिंग (हिन्दू पक्ष के अनुसार) का भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण द्वारा वैज्ञानिक सर्वे कराने वाली याचिका दाखिल की गई है। हिन्दू पक्षकारों की ओर से इस मामले में दो याचिका दाखिल की गई। पहली याचिका में कथित शिवलिंग को बिना नुकसान पहुंचाए वैज्ञानिक सर्वे और दूसरी याचिका में तहखाना को खोलना और वजूखाना की साल खोलकर सर्वे के लिए मांग की गई है।