संतोष कुमार सिंह
करनालः सीएम सिटी करनाल पहुंचे मनोहर लाल ने करनाल के लोगों को कई सौगातें दी। विशेष रूप से बुजुर्गो पर उनका विशेष फोकस रहा। दरअसल, मुख्यमंत्री करनाल के मॉडल टाउन के वार्ड 11 में जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के हर जिले में बुजुर्गों के लिए वृद्ध सेवा आश्रम खोले जाएंगे, जिनमें 50- 50 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था होगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन सभी वृद्ध सेवा आश्रमों में गरीबों के रहने और खाने पीने की व्यवस्था होगी। हालाकि, मुख्यमंत्री ने साधन संपन्न बुजुर्ग के लिए भी इन वृद्धा आश्रमों की सेवायें उपलब्ध होने की बात कही साथ ही कहा कि यदि वे आश्रमों में रहना चाहें तो उसके लिए उन्हें राशि का अंशदान करना होगा।
करनाल में जल्द शुरू होगी सिटी ई-बस सेवा
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि करनाल में तीन महीने बाद सिटी ई.बस सेवा शुरू की जाएगी। पानीपत में इसकी शुरुआत आज की गई है। यमुनानगर में यह सेवा सोमवार से आरंभ की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में पहले चरण में 50 हजार प्लाट दिए जाएंगे। आवेदन के लिए दो दिन बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री के काम को आगे बढ़ा रहे हैं मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केआभारी हैं कि उन्होंने कोरोना महामारी को चुनौती के रूप में लेते हुए वैज्ञानिकों से मिलकर कम समय में 2 वैक्सीन तैयार कराई और जनता को निशुल्क उपलब्ध कराई। अन्य देशों में भी वैक्सीन पहुंचाई गई।
लोगों को मिल रहा है सेवाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल खत्म होने के बाद तीसरे साल में प्रदेश सरकार ने विकास को गति देने के लिए कड़ी मेहनत की, जिसके परिणाम अब मिलने लगे हैं। अब घर बैठे लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान के साथ चिरायु हरियाणा योजना को जोड़ा गया है। पहले आयुष्मान योजना के लिए साढ़े 15 लाख लोग पात्र थेए।अब इनकी संख्या बढ़कर 34 लाख हो गई है।
Read Also: Bihar: नीतीश-एनडीए की बैठक में बड़ा फैसला, विधानसभा का बजट सत्र बुलाना रद्द
गरीबी की आय सीमा को 1.20 लाख से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में एक लाख 34 हजार लोगों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कियाए जबकि 92 हजार मंजूर हो चुके हैं। बाकी जल्द बनाए जाएंगे। यहां तक कि करनाल जिले में 4800 लोगों ने आयुष्मान कार्ड का लाभ उठाया है। इनके इलाज पर 16 करोड़ 55 लाख रुपये सरकार ने खर्च किए है।
आम आदमी की चिंता करते हैं प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम आदमी की चिंता है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई। गरीबों को मकान की मरम्मत की राशि भी 31 हजार रुपए से बढ़ाकर 80 हजार रुपये की गई है। मुख्यमंत्री ने उन 8 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किएए जिनकी आज पेंशन बनाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न वर्गों के लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिये।
दयानंद कॉलोनी को नियमित करने की मांग पर सीएम ने नगर निगम आयुक्त को फिजिबिलिटी जांच कर केस सरकार को भिजवाने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि 750 से अधिक कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है और 200 से अधिक कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।
Read Also: Ayodhya: सीएम योगी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद