केन्द्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का बड़ा दावा, देशभर में 7 दिनों में लागू हो जाएगा CAA

Shantanu Thakur on CAA:  केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि देश में सीएए एक सप्ताह के अंदर लागू कर दिया जाएगा। ठाकुर ने यह दावा पश्चिम-बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए किया है।

केन्द्रीय मंत्री पश्चिम-बंगाल में दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए CAA को लेकर एक सप्ताह के अंदर लागू होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं मंच से गारंटी दे रहा हूं कि केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम को अगले 7 दिनों के अंदर सिर्फ पश्चिम-बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में लागू कर देगी।

क्या है सीएए ?

बता दें कि, नागरिकता संशोधन अधिनियम को मोदी सरकार सरकार लेकर आई थी, जिसे दिसंबर 2019 में संसद से पारित कर दिया गया था। इस अधिनियम के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 के पहले आने वाले छह अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी) को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इसके लिए इन तीन देशों से आए विस्थापितों को कोई दस्तावेज देने की भी जरूरत नहीं है।

चुनाव से पहले लागू करने की चर्चा                 

इस साल की शुरुआत में ही सूत्रों के हवाले से ख़बर आई थी कि (CAA) नियम को लोकसभा चुनाव की घोषणा से बहुत पहले अधिसूचित कर दिया जाएगा। बीते साल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी (CAA) को लेकर बड़ा संदेश दिया था। कभी-कभी वह लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती हैं कि देश में सीएए लागू होगा या नहीं। इस पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सीएए देश का कानून है और कोई भी इसको लागू करने से नहीं रोक सकता। यह हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है। हमारी सरकार हर पीड़ित विस्थापित लोगों के साथ खड़ी है। हम हर नागरिक की सुरक्षा की गारंटी देते हैं।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: यूपी में 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, अखिलेश यादव के इस फैसले से नाराज पार्टी नेतृत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *