Ind vs Eng: भारतीय स्पिन तिकड़ी के सामने टिके Ollie Pope, मैराथन पारी खेलकर बचाई टीम की लाज, रोमांचक मोड पर पहुंचा मैच  

Ind vs Eng Ollie Pope: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच जारी है। हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच के तीन दिन का खेल पूरा हो गया। तीसरे दिन अंग्रेजों की डूबती नैया के मांझी बल्लेबाज ओलि पोप बने। दूसरी पारी में पोप ने 148 रनों की मैराथन पारी खेली। अंग्रेजों की लीड को 136 रनों पर पहुंचाया।

तीसरे दिन के शुरुआती खेल में रूट ने जडेजा को पवेलियन भेजा। भारत की ओर से जड़ेजा ने 87 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद ओवर की अगली ही गेंद पर रूट ने बुमराह को पवेलियन भेज दिया। रेहान अहमद ने अक्षर पटेल को 44 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। भारत की पारी 436 रनों पर सिमट गई और पहली पारी में 190 रनों की बढ़त हासिल की।

जो रूट ने लिए 4 विकेट

मैच की पहली पारी में बल्ले से नाकाम रहने वाले रूट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। रेहान अहमद और टॉम हार्टली ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा जैक लीच ने 1 विकेट लिया। भारत के बल्लेबाज अश्विन रनआउट हुए।

Read Also:

इंग्लैंड की दूसरी पारी के नायक ओलि पोप रहे। वह अभी भी क्रीज पर 148 रनों पर नाबाद है। उनके साथ दूसरे पर रेहान अहमद 16 रनों पर साथ दें रहे हैं। अंग्रेज टीम दूसरी पारी में अब तक 6 विकेट गंवा चुकी हैं। इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली 31, बेन डकेट 47 रन, जो रूट 2, कप्तान बेन स्टोक्स 6, बेयरस्टो 10 और बेन फोक्स 34 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी की शुरुआत अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने की। दोनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट झटके इसके अलावा अक्षर पटेल और रवीन्द्र जड़ेजा को एक-एक विकेट हासिल किया। अब देखने वाली बात होगी कि चौथी पारी में भारत को इंग्लैंड क्या स्कोर देगी।

Read Also: Ind vs Eng: अश्विन की धुन पर नाचे अंग्रेज बल्लेबाज, अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *