Republic Day 2024: ध्वजारोहण और राष्ट्रगान…21 तोपों की सलामी, जानिए कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का पूरा कार्यक्रम  

Republic Day 2024: देशभर में आज बड़ी धूमधाम के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत कर चुके हैं। इस विशेष अवसर पर कर्तव्य पथ पर होने वाले विशेष समारोह में 13 हजार विशेष अतिथि आमंत्रित हैं। जिसमें वीआईपी से लेकर आम लोग शामिल होते हैं।

कैसे होती है कार्यक्रम की शुरुआत

सबसे पहले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसके बाद गार्ड कमांडर की सलामी शस्त्र दिया जाता है और इसके बाद शोक शस्त्र रखा जाता है। इसके बाद बिगुल वादक लास्ट पोस्ट की धुन बजाई जाती है।

राष्ट्रगान

राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के पास मिलिट्री बैंड दस्ते का नेतृत्व ग्रेनेडियर रेजिमेंटल सेंटर के बैंड मास्टर सूबेदार जीवन रसैली करते हैं और फिर राष्ट्रगान और कदम कदम बढ़ाए जा, अग्निवीर एवं कारगिल की धुन बजाई जाएगी। इसके एक बैंड दस्ता भारत रत्न की धुन बजाएंगे।

Read Also: National Voters Day: पीएम मोदी का युवा मतदाताओं से संवाद, देश के विकास के लिए दें अपना वोट

ऐसा होगा गणतंत्र दिवस का विशेष समारोह

गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षकों का आगमन होता है। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाती है। सलामी के बाद ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया जाता है। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समारोह में राष्ट्रपति भवन की ओर से आसमान में ध्वज लहराकर पुष्प वर्षा होती है।

फिर शुरू होती है परेड

इस पूरे कार्यक्रम के बाद परेड शुरू हो जाती है। 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार भारत के विभिन्न संगीत वाद्य यंत्रों की ध्वनियों और शंखनाद के उद्घोष से परेड की शुरुआत होती है। इस परेड का नेतृत्व जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, वीएसएस कर रहे हैं। इस परेड में परमवीर चक्र एवं अशोक चक्र विजेता भी शामिल होते हैं।

Read Also: Gyanvapi: खंडित मूर्तियां…32 से ज्यादा मंदिर होने के प्रमाण, पढ़िए ASI रिपोर्ट में और क्या-क्या लिखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *