Republic Day 2024: यूपी की झांकी में सबसे आगे रामलला, पीछे रैपिड रेल और ऊपर ब्रह्मोस, कर्तव्य पथ पर हो रहा मुख्य कार्यक्रम

Republic Day 2024: आज देश बड़ी धूमधाम के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बार गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से की गई।

‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ इन दोनों विषयों पर आधारित इस वर्ष समारोह हो रहा है। जिसमें करीब 13,000 विशेष अतिथि भाग ले रहे हैं। यह एक ऐसी पहल है जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों को इस राष्ट्रीय त्योहार में शामिल होकर उत्सव मनाने और जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला है।

यूपी की झांकी में रामलला आगे

समारोह में अलग-अलग प्रदेशों की झांकियां निकाली जा रही है। इस बार चुनाव आयोग और केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर झांकी निकाली गई। इसके अलावा पहली बार यूपी की झांकी में रामलला दिखाई दिए। इसके पीछे रैपिड रेल और ऊपर ब्रह्मोस मिसाइल लगी है। उत्तर प्रदेश की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह झांकी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या पर केंद्रित रही। झांकी के चारों ओर की झालर दीपोत्सव को चित्रित करती है जो कि भगवान राम के अयोध्या आगमन के उपल्क्ष्य में राज्य सरका द्वारा शुरू किया गया प्रकाश उत्सव है।

बता दें कि, मार्चिंग दस्तों के बाद कर्तव्य पथ से विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली जा रही है। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश की झांकी निकली गई जो विकसित भारत पर केंद्रित है। इसके बाद हरियाणा और फिर मणिपुर की झांकी ‘थंबल गी लांग्ला- लोटस थ्रैड्स’ निकाली गई। मणिपुर के बाद आत्मनिर्भर पर आधारित मध्यप्रदेश की झांकी निकाली गई।

Read Also: Republic Day 2024: ध्वजारोहण और राष्ट्रगान…21 तोपों की सलामी, जानिए कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का पूरा कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *