Ind vs Eng: भारतीय टीम को तगड़ा झटका, शुरुआती दो मैचों से बाहर हुए विराट कोहली

Ind vs Eng Virat Kohli: भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। विराट कोहली इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। इसके लिए विराट कोहली ने अपनी प्राइवेसी का हवाला दिया है। जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने खुद दी है।

बीसीसीआई का कहना है कि, विराट कोहली ने बोर्ड और टीम मैनेजमेंट के सामने अपने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों से हटने का अनुरोध किया है। इसको लेकर विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट से बात की है। कोहली ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

आगे बोर्ड ने कहा कि टीम मैनेजमेंट और बीबीसीआई विराट कोहली के फैसले का सम्मान करती है। शुरुआती दो मैचों के लिए जल्दी कोहली के रिप्लेस की घोषणा कर दी जाएगी। विराट कोहली को बाद के तीन मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया जाएगा। बाकी टीम के सदस्यों से सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

Read Also: Ayodhya: Pran Pratishtha को लेकर भावुक हुए सीएम योगी, बोले- इस दिन के लिए बहुसंख्यक समाज…

विराट कोहली का टेस्ट करियर….

113 मैच- 8848 रन- औसत- 49.15

शतक 29, अर्धशतक-30

स्ट्राइक रेट- 55.56

चौके 991 चौके, 26 छक्के

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज कार्यक्रम…..

पहला टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद

दूसरा टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम

तीसरा टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट

चौथा टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची

पांचवां टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), केएस भरत (WK), ध्रुव जुरेल (WK), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (VC), आवेश खान।

Read Also: Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले PM Modi, अब हमारे रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे…आज शाम राम ज्योति प्रज्जवलित करने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *