Goa Hatyakand Suchana Seth: गोवा में अपने बेटे की गला घोंटकर मौत के घाट उतारने वाली सूचना सेठ मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में सूचना सेठ ने बताया कि उसका बेटा चिन्मय उसके पति जैसा दिखता है। वह बार-बार उसके पति की याद दिलाता था।
सूचना ने इस बात को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों से बताया था। अपने पति से नफरत करने वाली सूचना अब अलग रह रही थी। पति वेंकटरमन और सूचना ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाली हुई थी। कोर्ट ने बेटे चिन्मय की कस्टडी सूचना को दी थी। सूचना अपने पति से बच्चे को मिलने नहीं देती थी।
जिससे परेशान होकर पति वेंकटरमन ने कोर्ट में गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया कि वेंकटरमन अपने बेटे से रविवार को मिल सकते हैं। इसी से नाराज और नफरत से भरी बैठी सूचना सेठ ने इस खौफनाक वारदात को अमलीजामा पहनाया। बता दें कि, सूचना और वेंकटरमन की लव मैरिज साल 2010 में हुई थी।
साल 2019 में एक बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे हैं। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। सूचना अपने पति से नफरत करने लगी। पति के चेहरे की तरह दिखने वाले बेटे से भी नफरत करने लगी। चिन्मय और वेंकटरमन की रविवार को मुलाकात सूचना को नागवार गुजरती थी।
read also: Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में फिर कांपी धरती, 6.2 रही भूकंप की तीव्रता
इस बार बच्चे के पिता वेंकटरमन ने शनिवार को सूचना को कॉल की थी। उसने रविवार को समय बिताने के लिए बच्चे को बेंगलुरु के राजाजीनगर स्थित अपने घर लाने की जानकारी दी थी। हालांकि, सूचना ने अपने पति के घर जाने से इनकार कर दिया। उसने वेंकटरमन से बेंगलुरु के सदाशिवनगर के पास पब्लिक प्लेस पर मिलने के लिए कहा था।
रविवार को सूचना अपने बेटे चिन्मय को लेकर लोकेशन पर नहीं पहुंची। इसके बाद वेंकटरमन काम के सिलसिले में इंडोनेशिया चले गए। वेंकटरमन और बेटे चिन्मय फिर कभी मुलाकात न हो सके इसी को लेकर सूचना सेठ ने हत्याकांड की खौफनाक साजिश को रचा।
read also: Swachh Sarvekshan 2023: इंदौर लगातार सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर, राज्यों में महाराष्ट्र नंबर वन