Rajasthan: भजनलाल कैबिनेट का अजीब सियासी पेंच, जनता का करने वाले मंगल…मंत्री जी हार गए चुनावी दंगल

Bhajanlal Cabinet Surendra Pal Singh TT: राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार को करारा झटका लगा है। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री बनाए गए सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी उपचुनाव हार गए। दस दिन पहले सुरेन्द्र सिंह टीटी ने कैबिनेट मंत्री की पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की थी। कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने उन्हें 12 हजार 570 वोटों से हार का स्वाद चखाया है।

भजनलाल कैबिनेट में जब सुरेन्द्र सिंह टीटी को जगह दी गई थी उसके बाद कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। कहा था कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। बीजेपी के अहंकार को जनता एक पल में तोड़कर रख देगी। बीजेपी ने जनता को खूब प्रलोभन दिया लेकिन जनता ने अहंकार को तोड़ दिया।

200 में से 199 सीटों पर हुआ था मतदान

गौरतलब है कि, करणपुर विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान नहीं हुआ था। इस सीट से 75 साल के कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह कूनर चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन 15 नवंबर को उनका निधन हो गया था। चुनाव आयोग ने इस सीट पर कोई मतदान होने नहीं दिया कहा कि चुनाव के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। आयोग ने 5 जनवरी को इस सीट पर मतदान कराया जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को हरा दिया।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: गुजरात के नेत्ररंग में गरजे अरविंद केजरीवाल, बोले- बीजेपी डाकूओं से बदतर

अभिमान को हराने वाली जीत- गहलोत

कांग्रेस की जीत पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने खुशी जताई और प्रत्याशी कूनर को जीत की बधाई दी। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा “श्रीकरणपुर में कांग्रेस समिति रुपिंदर सिंह कूनर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा, यह जीत स्वर्गीय कांग्रेस नेता अनंत सिंह कूनर के जनसेवा कार्य को समर्पित। करणपुर की जनता ने बीजेपी पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच बीजेपी ने सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को कैबिनेट मंत्री बनाकर आचार संहिता और अभिलेखों की धज्जियां उड़ाई थी।

Read Also: Bangladesh Election: पांचवी बार प्रधानमंत्री बनेंगी शेख हसीना, अवामी लीग की 300 में से 204 सीटों पर जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *