Loksabha Chunav BSP Mayawati: लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सभी सियासी दल एक ओर जहां सियासी जमीन तैयार करने में जुटे हैं तो वहीं आज बसपा सुप्रीमो भी सक्रिय हो गई है। बसपा ने अपनी तैयारियों की शुरुआत बीजेपी की ‘नमो एप’ की तर्ज पर की है। बीजेपी की तरह अब बीएसपी ‘बहन जी एप’ लॉन्च करने जा रही है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नई रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। चर्चा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती अपने जन्मदिन यानी 15 जनवरी को बड़ा ऐलान करेंगी। मायावती अपने जन्मदिन के मौके पर ‘बहन जी’ एप लॉन्च करने जा रही है।
युवाओं को जोड़ने की कोशिश
सभी सियासी दल जनता को साधने की कोशिश कर रही है। वहीं इस एप के जरिए बसपा युवाओं को साधने की कोशिश करेगी। बसपा का लक्ष्य लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। कुछ समय पहले हुए विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का फोकस युवा मतदाताओं पर रहा है। आम चुनाव में भी पार्टियां फर्स्ट टाइम वोटर्स के जरिए जीत हासिल करना चाहती है।
पार्टी तैयारियों का जायजा लेने को तैयार
बता दें कि, मायावती 15 जनवरी को सिर्फ एप ही लॉन्च नहीं करेंगी, बल्कि यूपी के सभी 75 जिलों में जनसभाएं भी करेगी। बीएसपी जनसभाओं के जरिए राज्य की जनता को बीएसपी की कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देगी। बीएसपी इसी दिन जिला स्तर पर शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। इसके बाद ही बसपा आगे की रणनीति तैयार करेगी।
बीजेपी की रहा पर बसपा
बसपा अपना ‘बहन जी’ एप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नमो’ ऐप की तर्ज पर ही लॉन्च करने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आकाश आनंद 15 जनवरी को मायावती के हाथों ‘बहन जी’ ऐप लॉन्च करवा सकते हैं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन (15 जनवरी) के मौके पर ‘बहन जी’ ऐप लॉन्च कर युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़े रखना चाहती है।
read also: PM Modi पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में मालदीव की मरियम शिउना समेत तीन मंत्री सस्पेंड