Maldives Government: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में मालदीव सरकार ने एक्शन लिया है। मामले का संज्ञान लेते हुए तीन मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया।
मालदीव सरकार के प्रवक्ता, मंत्री इब्राहिम खलील ने एक निजी चैनल को जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार और पीएम मोदी पर टिप्पणी करने के आरोप में मालदीव सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार ने टिप्पणियों के आरोप में तीनों मंत्रियों को सभी सरकारी अधिकारों से निलंबित कर दिया है।
हमें किसी राष्ट्र का बिना अपराध अपमान करने का अधिकार नहीं है। हमें ऐसी टिका टिप्पणियों से बचना चाहिए। इस मामले में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के मंत्रियों द्वारा भारत के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही घृणास्पद भाषा की निंदा करता हूं।
read also: T20 WC 2024: सौरव गांगुली का आलोचकों को करारा जवाब, बोले- विश्वकप में साथ खेलें रोहित और विराट
दोनों राष्ट्र मिलकर चलेंगे- पूर्व राष्ट्रपति
मालदीव के साथ भारत के रिश्ते हमेशा शानदार रहे हैं। भारत मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की कठोर टिप्पणियों से बचना चाहिए। ऐसी टिप्पणियों से दोनों देशों के रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दोनों राष्ट्रों को मिलकर विकास के रास्ते पर चलना चाहिए न कि इस तरह की घृणित टिप्पणी करनी चाहिए।
दरअसल, मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के समक्ष उठाया था। इस मामले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। हम तीनों मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित करते हैं।
read also: Bengal: मुर्शिदाबाद में टीएमसी नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में मची अफरा-तफरी