T20 WC 2024: सौरव गांगुली का आलोचकों को करारा जवाब, बोले- विश्वकप में साथ खेलें रोहित और विराट

T20 WC 2024: एक जून से शुरू होने वाले मेगा इवेंट टी-20 विश्वकप के शेड्यूल का तो ऐलान हो गया। भारत को पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरूआत 5 जून से आयरलैंड के साथ करेगा। अब ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस विश्वकप में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा होंगे।

क्योंकि बीते एक साल से भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। रोहित और विराट ने साल 2022 के टी-20 विश्वकप में आखिरी बार इंग्लैंड के साथ खेला था। ऐसे में भारत के कई पूर्व दिग्गज और सेलेक्टर्स दोनों के साथ खेलने की पैरवी कर चुके हैं। अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की चाहत है कि दोनों को साथ मिलकर खेलना चाहिए।

रोहित को लेनी चाहिए कप्तानी की जिम्मेदारी- गांगुली

दादा की चाहत है कि जैसा दोनों ने वनडे विश्वकप में प्रदर्शन किया था ठीक वैसा ही इस फटाफट मेगा इवेंट में रंग जमाना चाहिए। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

read also: Bengal: मुर्शिदाबाद में टीएमसी नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में मची अफरा-तफरी

रोहित के साथ-साथ विराट कोहली को भी उस टीम का हिस्सा होना चाहिए। कोहली एक असाधारण क्रिकेटर हैं। बता दें कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि विश्वकप में टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंपी जा सकती है, जो पिछले एक साल से इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

अफ्रीका में किया दमदार प्रदर्शन

इसके अलावा दादा ने दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर बातचीत करते हुए आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। दादा ने रोहित की पलटन को एक बेहतरीन टीम बताया। उन्होंने कहा कि, भारत एक शानदार टीम है। हमने दक्षिण अफ्रीका में टी-20 इंटरनेशनल, वनडे और टेस्ट तीनों में ही दमदार प्रदर्शन किया।

सिर्फ एक मैच हारने पर हमारी टीम को खराब कहा जाने लगता है। हमने वहां पर टी-20 इंटरनेशनल सीरीज को अपने नाम किया, जबकि वनडे और टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई। दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर ऐसा प्रदर्शन करना शानदार है।

read also: Bageshwar Dham: धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- रामचरितमानस को बनाया जाए राष्ट्रीय ग्रंथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *