Bengal: बंगाल में टीएमसी नेता के समर्थकों द्वारा ईडी पर हुए हमले के बाद मचे बवाल के बीच रविवार को एक सनसनीखेज ख़बर सामने आई है। राज्य के मुर्शिदाबाद में टीएमसी नेती सत्यन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक पर आए हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
बता दें कि, वारदात के बाद सत्यन चौधरी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यन कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी के करीबी हुआ करते थे। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस के साथ चले गए।
हाल में सत्यन चौधरी का सत्ताधारी पार्टी टीएमसी से दूरियां बढ़ रही थी। रविवार दोपहर मुर्शिदाबाद में बदमाश आए नजदीक से गोलियों की बरसात कर दी। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
read also: Bageshwar Dham: धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- रामचरितमानस को बनाया जाए राष्ट्रीय ग्रंथ
बता दें कि, शुक्रवार को राशन घोटाले को लेकर बंगाल में छापेमारी करने गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टीम पर तृणमूल नेता और समर्थकों ने हमला बोल दिया था। जिसमें कई अधिकारियों के सिर में चोट लग गई और गाड़ियों को तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं मीडियाकर्मियों को भी बख्शा नहीं गया और कैमरों को छिन लिया गया।
राज्य में राशन घोटाले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी ईडी ने सुबह कोलकाता तथा उससे सटे जिले उत्तर 24 परगना में कुल 12 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता और ब्लॉक अध्यक्ष शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने गई ईडी की टीम पर हमला बोल दिया था।
कई अधिकारी हुए थे घायल
हमले में ईडी के कई अधिकारी घायल हो गए और कइयों के सिर फट गए थे। इसके बाद ईडी अधिकारी मौके से फरार हो गए। जख्मी अधिकारियों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया था, जिसका केंद्रीय बल के जवानों को अनुमान नहीं था। बड़ी संख्या में लोग होने के कारण जवान अधिकारियों का बचाव भी नहीं कर सके। प्रदेश में अभी ईडी पर हमले को लेकर बवाल मचा था लेकिन आज रविवार को एक और सनसनीखेज ख़बर सामने आई हैं।
read also: Bageshwar Dham: धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- रामचरितमानस को बनाया जाए राष्ट्रीय ग्रंथ