Delhi: स्वाति मालीवाल होगी AAP की राज्यसभा प्रत्याशी, संजय सिंह जेल से लड़ेंगे चुनाव

Swati Maliwal Sanjya Singh: आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा चुनावों के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल को प्रत्याशी बनाया है। स्वाति को सुशील कुमार गुप्ता की जगह टिकट दिया गया है। एक बार फिर से पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भरोसा जताया है। जेल में बंद संजय सिंह ने जेल से नामांकन किया है। सांसद जेल से ही चुनाव लड़ेंगे।

सीनियर नेता संजय सिंह के अलावा एनडी गुप्ता को भी दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। सुशील कुमार गुप्ता को लेकर पार्टी ने दावा किया है कि उन्होंने हरियाणा की चुनावी राजनीति में पूरी तरह से शामिल करने का फैसला लिया है।   

दिल्ली शराब नीति घोटाले में जेल में बंद संजय सिंह ने कोर्ट से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए अनुमति मांगी थी। जिसको लेकर कोर्ट ने हस्ताक्षर के लिए अनुमति दे दी और ईडी ने इसका कोई विरोध नहीं किया था। 19 जनवरी को राज्यसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर आप ने अपने प्रत्याशियों का नामांकन करा दिया हैं।

read also: Bengal: TMC नेता के घर छापेमारी करने गई ED टीम पर हमला, कई अधिकारी घायल  

संजय सिंह ने अदालत में एक आवेदन दाखिल करते हुए कहा था कि उन्हें राज्यसभा के लिए नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर लेने और उसके सहायक दस्तावेजों को राज्यसभा के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा राज्यसभा से आवेदक के लिए ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ प्राप्त करने के संबंध में अंडरटेकिंग पर हस्ताक्षर भी मांगे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *