Delhi: अमित शाह का बड़ा दावा, GDP आंकड़ों ने दिया संकेत…तेजी से बढ़ेगी अर्थव्यस्था

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि इस समय भारत दुनिया में तेजी से मजबूत अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ रहा है। आने वाले वक्त में यह रफ्तार और दोगुनी होगी। इस समय जीडीपी के ताजा आंकड़ों से तस्वीर साफ हो जाती है कि पीएम मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सर्व-समावेशी बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

Read More

Delhi Liquor Scam: संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने पेश की 60 पन्नों की चार्जशीट  

दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने आप नेता के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इसक लेकर एक पूरक आरोप पत्र है क्योंकि एजेंसी ने पहले ऐसी लगभग पांच शिकायतें दर्ज की थीं।

Read More

Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी पर निशाना, बोले- रेलवे को कर दिया तहस-नहस

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर केन्द्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने रेलवे को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। रेलवे की नवीनतम प्रदर्शन रिपोर्ट को लेकर कहा कि रेलवे विभाग को तहस-नहस कर दिया गया है।

Read More

Punjab: सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम, किसान संगठनों ने दी सरकार को चेतावनी

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गन्ने के मूल्य में वृद्धि की है। गन्ने का सहमत मूल्य (SAP) में 11 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। पंजाब में 11 रुपए को ‘शगुन’ माना जाता है। सीएम मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गन्ना उत्पादकों को प्रति क्विंटल 391 रुपए मिलेंगे। क्योंकि पंजाब में 11 रुपए को ‘शगुन’ माना जाता है इसलिए मैं इसे एसएपी में बढ़ोतरी के रूप में घोषित कर रहा हूं।  

Read More

Pakistan: कौन है बैरिस्टर गौहर? पूर्व पीएम इमरान खान ने बनाया PTI का नया अध्यक्ष

पाकिस्तान में चुनावी घमासान के बीच एक बड़ी ख़बर सामने आई है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अपने नए अध्यक्ष का ऐलान किया है। पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर अफजल मारवत ने साफ कर दिया कि बैरिस्टर गौहर खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष पद के दावेदार होंगे।  

Read More

Mizoram Chunav 2023: मतगणना की बदली गई तारीख, अब 4 दिसंबर को होगी काउंटिंग     

मिजोरम में चुनाव की मतगणना की तारीख को बदल दिया गया है। प्रदेश में अब मतगणना 4 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि प्रदेश के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व होता है। इसी कारण से तारीख में बदलाव किया गया है। तारीख बदलने को लेकर हमसे कई लोगों ने कहा था।

Read More

Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित को आराम सूर्या को कमान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने तीनों सीरीज का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, वहीं केएल राहुल वनडे सीरीज के ल‍िए कमान संभालेंगे।

Read More

Rajasthan Election 2023: चुनाव के नतीजों से पहले अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बताएं जीत के बड़े कारण 

राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान हो चुका है और आगामी तीन दिसंबर रविवार को चुनावी नतीजे आ जाएंगे। तीन दिन बाद प्रदेश में सरकार की तस्वीर हो जाएगी। एक बार फिर कांग्रेस वापसी करेगी या बीजेपी सत्ता कब्जाने में कामयाब रहेगी। इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया और सरकार वापसी का दावा किया।

Read More

New Delhi: 51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम मोदी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। पीएम ने वर्चुअल तरीके से रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों के नवनियुक्त युवाओं के नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Read More

शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू…राज्यसभा सांसदों के लिए जारी हुए कड़े निर्देश

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के ठीक एक दिन बाद संसद का शीताकालीन सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में चुनावी नतीजों का असर संसद सत्र की कार्यवाही पर भी पड़ना तय माना जा रहा है। यानी शीतकालीन सत्र की शुरुआत 4 द‍िसंबर से होने जा रही है ज‍िसके 22 द‍िसंबर तक चलने की संभावना है। लेकिन इससे पहले राज्‍यसभा सांसदों को कार्यवाही को लेकर न‍िर्देश जारी हुए हैं।

Read More