Punjab: सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम, किसान संगठनों ने दी सरकार को चेतावनी

Punjab Sugarcane Price: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गन्ने के मूल्य में वृद्धि की है। गन्ने का सहमत मूल्य (SAP) में 11 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। पंजाब में 11 रुपए को ‘शगुन’ माना जाता है। सीएम मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गन्ना उत्पादकों को प्रति क्विंटल 391 रुपए मिलेंगे। क्योंकि पंजाब में 11 रुपए को ‘शगुन’ माना जाता है इसलिए मैं इसे एसएपी में बढ़ोतरी के रूप में घोषित कर रहा हूं।  

कांग्रेस ने साल 2023-24 सीजन के लिए गन्ने के (SAP) को 400 रुपए प्रति क्विंटल तक ले जाने के लिए न्यूनतम 20 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की मांग की थी। गन्ना उत्पादकों के विरोध के बाद  बीते सप्ताह सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि पंजाब सरकार आने वाले समय में उन्हें उच्चतम दर देना जारी रखेगी। वहीं हरियाणा की मनोह लाल सरकार ने भी गन्ने की दर को बढ़ाया था। हाल ही में गन्ने का एसएपी बढ़ाकर 386 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।  

read also: Pakistan: कौन है बैरिस्टर गौहर? पूर्व पीएम इमरान खान ने बनाया PTI का नया अध्यक्ष

किसानों ने जताई नाराजगी

पंजाब में गन्ने की दर में वृद्धि होने के बाद किसानों ने नाराजगी जताई है। जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक बुलाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों का कहना है कि सीएम मान की ओर से गन्ने के रेटों में 11 रुपए बढ़ाए जाने से वो खुश नहीं हैं। किसानों ने सीएम मान से गन्ने का रेट 400 रुपए किए जाने की मांग की है।

किसान संगठनों ने दी चेतावनी

किसान संगठनों की ओर से सीएम मान को चेतावनी दी गई कि गन्ने के रेट 400 रुपए करें वरना 32 जत्थेबंदियों की तरफ से बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। सरकार किसानों को हमेशा धोखा देती आई है क्योंकि जब भगवंत मान के साथ मीटिंग हुई थी, तब कहा गया था किसान धरना उठा लें, गन्ने की रेट पंजाब में सबसे ज्यादा होगा। लेकिन, अब कम रेट देकर किसानों के साथ अच्छा नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *