Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित को आराम सूर्या को कमान

Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने तीनों सीरीज का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, वहीं केएल राहुल वनडे सीरीज के ल‍िए कमान संभालेंगे।

रोहित को मिली टेस्ट की कमान

टेस्ट टीम की कमान रोह‍ित शर्मा को सौंपी गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बोर्ड से अनुरोध किया कि वो साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे में नहीं खेलेंगे। वहीं मोहम्मद शमी फिलहाल चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है।

सैमसन और चहल की वापसी

वनडे टीम में संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। रजत पाटीदार, साई सुदर्शन को भी नए चेहरे के रूप में टीम में शाम‍िल किया गया है। युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को यह बड़ा मौका म‍िला है। वहीं वनडे टीम में शुभमन ग‍िल को मौका नहीं म‍िला है। वहीं सूर्या भी वनडे टीम से नदारद हैं।

read also: Rajasthan Election 2023: चुनाव के नतीजों से पहले अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बताएं जीत के बड़े कारण 

केएस भरत की छुट्टी

वहीं टेस्ट टीम से केएस भरत की छुट्टी कर दी गई है। अब टेस्ट टीम में स्पेशल‍िस्ट व‍िकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान क‍िशन हैं। टेस्ट टीम के उपकप्तान अब जसप्रीत बुमराह होंगे। टी20 की कप्तानी में एक बार फ‍िर से सूर्यकुमार यादव पर व‍िश्वास जताया गया है। वहीं उपकप्तान रवींद्र जडेजा होंगे। यानी रवींद्र जडेजा को पहली बार एक बड़ी ज‍िम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है ऋतुराज गायकवाड़ तीनों फॉर्मेट में शाम‍िल क‍िए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *