New Delhi: 51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम मोदी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। पीएम ने वर्चुअल तरीके से रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों के नवनियुक्त युवाओं के नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

पीएम ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

पीएम ने कहा कि आज 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया है। मैं आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भारत सरकार के कर्मचारी के तौर पर आप सभी को बड़े-बड़े दायित्व निभाना है। आप जिस भी क्षेत्र और पद पर रहें आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता देशवासियों के जीवन को आसान बनाना होनी चाहिए।

read also: Parliament Winter Session: सत्र में महिला आरक्षण अधिनियम समेत पेश होंगे 18 बिल, चार दिसंबर से शुरू होगा सत्र  

किन-किन विभागों में हुई भर्तियां

यह रोजगार मेला देशभर के 37 स्थानों पर आयोजित किया गया। सनद रहे कि इस पहल का समर्थन करने वाले केन्द्र के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केन्द्र शासित प्रदेशों में भर्तियां की जा रही हैं। देशभर से चुने गए नए कर्मचारी सरकार के राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, वित्तीय सेवाएं विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और श्रम और रोजगार मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों में योगदान करेंगे।

रोजगार सृजित करने की दिशा में एक उत्प्रेरक कदम

यह रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की पीएम की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। इस रोजगार मेले से आगे और रोजगार सृजित करने की दिशा में एक उत्प्रेरक के तौर पर कार्य करने और युवाओं को अपना सशक्तिकरण करने और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *