Delhi Liquor Scam: संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने पेश की 60 पन्नों की चार्जशीट  

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने आप नेता के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इसक लेकर एक पूरक आरोप पत्र है क्योंकि एजेंसी ने पहले ऐसी लगभग पांच शिकायतें दर्ज की थीं।

मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी ने आरोप लगाया था कि एक आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा ने राज्यसभा सांसद के आवास पर दो किश्तों में 2 करोड़ रुपए नकद दिए है। संजय सिंह ने इस दावे का खंडन किया है। बता दें कि, संजय सिंह को ईडी ने उत्पाद नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

read also: Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी पर निशाना, बोले- रेलवे को कर दिया तहस-नहस

ईडी ने किया था गिरफ्तार

इस साल अक्टूबर में दिल्ली में उनके आवास पर नौ घंटे की तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जो कि आप के लिए एक और झटका था। कथित शराब नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया को इस साल फरवरी में ही सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन अरविंद केजरीवाल के करीबी पहले आप नेता थे, जिन्हें पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वह फिलहाल मेडिकल जमानत पर बाहर हैं।

आप चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

इसको लेकर आप का कहना है कि पार्टी 20 दिसंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी कि क्या अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्टी सांसद राघव चड्ढा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राय ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की उम्मीद से केजरीवाल को “फर्जी” शराब घोटाला मामले के तहत गिरफ्तार करने की साजिश रची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *