Election 2024 BJP: साल 2024 में ओडिशा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी सुनील बंसल ने बड़ा बयान दिया है। सुनील बंसल का कहना है कि प्रदेश में बीजेपी अकेले अपने दम और विकास की योजनाओं के सहारे चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में पार्टी का किसी के साथ कोई समझौता य़ा गठबंधन नहीं है।
सभी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी- बसंल
रविवार को पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सुनील बंसल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश के 147 विधानसभा सीटों और 21 लोकसभा सीटों पर बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने चुनाव में 50 फीसद वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा और भुवनेश्वर से सांसद अपराजीता सारंगी ने कहा कि कुछ लोग निहित स्वार्थ के लिए बीजद और बीजेपी के बीच संभावित गठबंधन के बारे में अफवाह फैला रहे हैं। लेकिन, बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।
read also: Corona JN.1 Crisis: बीते 24 घंटों में कोरोना के 841 नए केस, 3 मरीजों ने तोड़ा दम
बीजेपी और बीजद में सीधा मुकाबला
मिश्रा ने आगे कहा कि साल 2024 के चुनाव में बीजेपी और बीजद के बीच सीधा मुकाबला होगा। क्योंकि, कांग्रेस दौड़ में कहीं भी नहीं दिखाई दे रही है। हम मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम करेंगे। इस समय बीजेपी की नीतियों से देश बदल रहा है। विकास की रफ्तार तेज हो चुकी है।
हाल ही में हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी की नीतियों से काफी प्रभावित हुई है। तीन राज्यों में एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हुई। देश की जनता प्रधानमंत्री की नीतियों और योजनाओं से काफी खुश है।
read also: Delhi: साल के आखिरी के दिन पीएम ने की मन की बात, बोले- 2023 में बहुत कुछ हासिल किया