Corona JN.1 Crisis: देश में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। बीते दिन कोरोना के 841 नए केस दर्ज किए गए। साथ ही तीन कोरोना पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। बीते 19 मई के बाद से यह कोरोना के सबसे ज्यादा केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
दरअसल, बीते कुछ दिनों से कोरोना के नए केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रोजाना 700 के पार मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा कोविड के नए वैरिएंट के भी केस सामने आ रहे हैं। शनिवार को भारत में कोरोना के नए 743 मामले सामने आए और सात पीड़ितों की मौत हो गई।
read also: Delhi: साल के आखिरी के दिन पीएम ने की मन की बात, बोले- 2023 में बहुत कुछ हासिल किया
बता दें कि, 5 दिसंबर के बाद दैनिक मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह तब हुआ जब कोरोना वायरस के ओमिक्रान वैरिएंट जेएन.1 ने सर्दियों के साथ देश में दस्तक दी है। कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 201 नए केस सामने आए।
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट जेएन.1 के 10 मामले अब तक आ चुके हैं। यह मामले ठाणे, पुणे और अकोला शहरों में आए हैं। गोवा में जेएन.1 वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। उधर छत्तीसगढ़ के रायपुर में बस्तर रेंज के कांकेर जिले में काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर (सीटीजेडब्ल्यू) कॉलेज में दो सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
read also: Delhi: घाटी में मुस्लिम लीग के बाद तहरीक-ए-हुर्रियत बैन, नए साल से पहले केन्द्र का बड़ा एक्शन