Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा…उग्रवादी और पुलिस के बीच टकराव, 4 जवान घायल

Manipur Violence: मणिपुर से एक बार फिर हिंसा की ख़बर सामने आई है। प्रदेश में पुलिस और सशस्त्र उग्रवादियों के बीच टकराव हो गया। इस टकराव में उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) अटैक कर दिया। जिसमें चार जवान घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर को दिन में उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया। इस दौरान चार जवान घायल हो गए। हमला करने के लिए (IED) का इस्तेमाल किया गया। दिन में किसी तरह सेना ने मोर्चा संभाला लेकिन फिर रात करीब 11:40 बजे संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर आरपीजी (RPG) हमला कर दिया।

हमले में चार जवान घायल

साथ ही उग्रवादियों ने मोरेह में तैनात पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि रातभर दोनों ओर से फायरिंग होती रही। वहीं हमलावरों ने विशेष रूप से स्पेशल पुलिस कमांडो के आवास वाले बैरक को निशाना बनाया, जिससे 4 जवान घायल हो गए। जो अपने क्वार्टर में आराम कर रहे थे।

read also: Politics: ओडिशा में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, प्रदेश प्रदेश सुनील बंसल का बयान

बता दें कि, इस हमले से पहले उग्रवादियों ने असम राइफल्स के मुख्य ठिकाने के पास मोरेह में तैनात विशेष कमांडो को निशाना बनाया था। उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया था। इससे पुलिस का एक जवान घायल हो गया था। इसको लेकर पुलिस का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि तेंगनौपाल जिले के मोरेह वार्ड नंबर 9के चिकिम वेंग में अज्ञात बंदूकधारियों ने मोरेह की कमांडो टीम पर गोलियां चलाईं और बम फेंके।

दो घरों में लगाई गई आग

उन्होंने कहा कि यह घटना तब हुई जब मणिपुर पुलिस कमांडो इलाके में नियमित पैट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस ने कहा कि शुरुआत में दो बम विस्फोट हुए, इसके बाद 350 से 400 राउंड फायरिंग हुई। मोरेह इलाके में दो घरों में आग लगा दी गई।

read also: Corona JN.1 Crisis: बीते 24 घंटों में कोरोना के 841 नए केस, 3 मरीजों ने तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *