Delhi Liquor Scam: सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा दूसरा समन, 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएम अरविंद केजरीवाल को दूसरा नोटिस भेज दिया है। अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए 21 दिसंबर को बुलाया है। इससे पहले भी ईडी केजरीवाल को दो दिसंबर को समन जारी कर चुकी है।  

केजरीवाल ने नोटिस को राजनीति से प्रेरित और गैरकानूनी बताकर नोटिस वापस लेने की मांग की थी। पूछताछ के लिए ईडी के सामने नहीं हुए थे। ईडी ने नोटिस तब भेजा था जब वह 10 दिनों के विपश्यना जा रहे थे। बताया जाता है कि केजरीवाल हर साल विपश्यना का 10 दिनों का कोर्स करने के लिए जाते हैं। इस साल भी वह मंगलवार 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विपश्यना में रहेंगे।

क्या थी नई शराब नीति?

बता दें कि, 22 मार्च 2021 को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया था। 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई थी। नई शराब नीति आने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई।

read also: Pakistan: भारत के दुश्मन एक के बाद एक पाक में ढेर, उरी हमले में शामिल लश्कर आतंकी हबीबुल्लाह की हत्या

इसके बाद पूरी शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गई थी। नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही और जब बवाल ज्यादा बढ़ गया, तब 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दी।

कई मंत्री जेल में बंद

अब तक इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेता जेल में बंद है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल जा चुके हैं। हालांकि, सत्येन्द्र जैन स्वास्थ्य कारणों से इन दिनों अंतरिम जमानत पर बाहर है। सुप्रीम कोर्ट ने 8 जनवरी तक उनकी अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *