Pakistan: भारत के दुश्मन एक के बाद एक पाक में ढेर, उरी हमले में शामिल लश्कर आतंकी हबीबुल्लाह की हत्या

Lashkar Terrorist Habibullah: पाकिस्तान में एक के बाद एक भारत के दुश्मनों का सफाया किया जा रहा है। साल 2023 में पाकिस्तान में भारत के कई दुश्मनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें कई खूंखार आतंकी और खालिस्तानी शामिल है। अब लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी हबीबुल्लाह की मौत की ख़बर सामने आई है।

प्राप्त अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी हबीबुल्लाह को रविवार के दिन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने हबीबुल्लाह पर गोलियों की बरसात कर दी जिसके बाद मौके पर ही आतंकी ने दम तोड़ दिया।  

उरी हमले में शामिल था आतंकी   

गौरतलब है कि, हबीबुल्लाह भारत के उरी में हुए आतंकी हमले में भी शामिल था। ये हमला साल 2016 में हुआ था, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक भी की थी। पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में करीब एक दर्जन आतंकी इसी तरह से मारे जा चुके हैं।

read also: Rajasthan Cabinet: भजनलाल कैबिनेट में युवा विधायकों की होगी बल्ले-बल्ले, नड्डा और शाह ने 17 नामों पर लगाई मुहर

इन आतंकियों में बिलाल मुर्शिद, अकरम गाजी, अबू कासिम जैसे कई खूंखार आतंकी शामिल हैं। खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले की इस घटना ने भारत के लिए राहत की वजह दी है। आपको बता दें कि इस बीच मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल दाऊद इब्राहिम भी अस्पताल में भर्ती है। ख़बर है कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर दे दिया है और उन्हें इलाज के लिए पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुश्मनों को भारत लाना चाहते हैं- विदेश मंत्रालय

वहीं, पाकिस्तान चोरी सीना जोरी पर हमेशा अडिग रहा है। हमेशा पाक का कहना है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं है। ऐसे में वह अब दाऊद की हालत पर कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे। गौरतलब है कि हाल ही में जब भारतीय विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान में मारे जा रहे भारत के दुश्मनों के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि हम उन्हें भारत लाना चाहते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘जो लोग भारत में वांछित हैं, हम उन्हें यहां न्याय प्रक्रिया के तहत सजा दिलाना चाहते हैं। हमारा मानना ​​है कि इन लोगों को भारत में ही प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी बार है, जब टैंक जिला चर्चा में आया है। पिछले हफ्ते ही जिले में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इसमें 23 पुलिसकर्मी और सैनिक मारे गए थे।

read also: Article 370: सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान, बोली- कोर्ट का फैसला खुदाई हुकुम तो नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *