IPL 2024 Mini Auction: कमिंस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, SRH ने 20.50 करोड़ में खरीदा, यहां देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2024 Mini Auction Pat Cummins: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। दुबई में चल रही नीलामी में कई खिलाड़ियों को मालामाल कर दिया। अब तक के आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस बने हैं। पैट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा है।

पॉवेल पर लगी पहली बोली

मिनी ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल पर लगी। इसके बाद हैरी ब्रूक और ट्रेविस हेड जैसे स्टार्स खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। इस ऑक्शन ने कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया है। कुछ खिलाड़ियों को उम्मीद से ज्यादा पैसा मिला है।

आईपीएल 2024 के इस मिनी ऑक्शन में किस खिलाड़ी को कितना राशि मिली है। किस टीम ने उनको अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। देखि पूरी लिस्ट…

अब तक के सोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट…

1. रोवमैन पॉवेल (WI)- 7.40 करोड़, Rajasthan Royals (बेस प्राइस- 1 करोड़)

2. हैरी ब्रूक (ENG)- 4 करोड़, Delhi Capitals(बेस प्राइस- 2 करोड़)

3. ट्रेविस हेड (Aus)- 6.80 करोड़, SRH (बेस प्राइस- 2 करोड़)

4. वानिंदु हसारंगा (SL)- 1.50 करोड़, SRH (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)

5. रचिन रवींद्र (NZ)- 1.80 करोड़, CSK (बेस प्राइस- 50 लाख)

6. शार्दुल ठाकुर (India)- 4 करोड़, CSK (बेस प्राइस- 2 करोड़)

7. अजमतुल्लाह उमरजई (Afg)- 50 लाख, GT (बेस प्राइस- 50 लाख)

8. पैट कमिंस (Aus)- 20.50 करोड़, SRH (बेस प्राइस- 2 करोड़)

9. गेराल्ड कोएत्जी (SA)- 5 करोड़, Mumbai Indians (बेस प्राइस- 2 करोड़)

10. हर्षल पेटल (Ind)- 11.75 करोड़, PBKS ((बेस प्राइस- 2 करोड़)

11. डेरिल मिचेल (NZ)- 14 करोड़,  CSK (बेस प्राइस- 1 करोड़)

12. क्रिस वोक्स (ENG)- 4.20 करोड़, PBKS (बेस प्राइस- 2 करोड़)

read also: Delhi Liquor Scam: सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा दूसरा समन, 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *