Delhi: विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ पीएम का संवाद, बोले- ‘हर गरीब मेरे लिए वीआईपी’ 

PM Narendra Modi: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में जुड़े। संवाद करते हुए पीएम ने कहा कि इस देश का हर गरीब मेरे लिए वीआईपी है। यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में लोग ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर के गांवों में करोड़ों परिवारों को हमारी सरकार की किसी न किसी योजना से निश्चित रूप से लाभ हुआ है। पीएम ने कहा कि जब किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। जीवन जीने की नई ताकत आती है। बीजेपी लगातार हर आदमी के विकास के लिए काम कर रही है। केन्द्र की योजनाएं हर गरीब, किसान, वंचित, शोषितों को लाभ पहुंचा रही है। हम विकसित भारत के लिए कदम बढ़ा रहे हैं।

हर गरीब मेरे लिए वीआईपी- पीएम मोदी   

मेरे लिए इस देश का हर गरीब आदमी वीआईपी से कम नहीं है। हाल ही में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं। नतीजे बताते हैं कि लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरी गारंटी पर भरोसा दिखाया। कुछ राजनीतिक पार्टियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि झूठे वादों से उन्हें कुछ नहीं मिल सकता।

चुनाव से पहले दिल जीता- पीएम

संवाद के दौरान पीएम ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि चुनाव सोशल मीडिया पीआर से नहीं जनता के बीच जाकर जीतना होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने से पहले जनता का दिल जीतना जरूरी होता है। बीजेपी ने बीते कई सालों में बेहतर काम करके दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *