चहल ने अपने बयान में बताया कि आरसीबी की ओर उन्हें एक कॉल करके भी नहीं बताया गया कि उन्हें टीम से क्यों रिलीज किया जा रहा है।
नई दिल्ली: /टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है। उसने पहला टेस्ट मैच जीतकर शानदार आगाज किया। इसी के साथ भारतीय टीम ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली। टेस्ट सीरीज के बाद होने वीली टी20 और वनडे सीरीज के लिए स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने आरसीबी से बाहर होने पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है।
चहल ने अपनी गेंदबाजी से किया प्रभावित
युजवेंद्र चहल लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। चहल की सटीक लाइन लेंथ ने उन्हें क्रिकेट में एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने इंटरनेशनल मंच के साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी गजब की छाप छोड़ी है। चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के साथ लंबे समय तक हिस्सा रहें, लेकिन 2 साल पहले आईपीएल सीजन में आरसीबी ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया था।
RCB के साथ चहल का 8 साल का रहा साथ
आरसीबी के साथ चलह का 8 साल का लंबा साथ रहा। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में सबसे ज़्यादा मैच आरसीबी की ओर से ही खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से आरसीबी को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई है। आरसीबी से बाहर होने के बाद चहल ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि आरसीबी ने उन्हें 8 साल बाद रिलीज़ कर दिया, जो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।
मुझे एक कॉल भी नहीं किया गया-चहल
चहल ने अपने बयान में बताया कि आरसीबी की ओर उन्हें एक कॉल करके भी नहीं बताया गया कि उन्हें टीम से क्यों रिलीज किया जा रहा है। चलह ने कहा कि/ मुझे वाकई खराब लगा था। यह 2014 का साल था जब मेरा सफर शुरू हुआ था। पहले ही मैच से, विराट कोहली ने मुझ पर भरोसा दिखाया था, लेकिन, ये वाकई खराब लगता है क्योंकि मैं 8 साल से फ्रेंचाइज़ी के लिए खेल रहा था।
चहल ने आगे बताया कि आरसीबी ने उनसे वादा किया था कि ऑक्शन में वे मेरे लिए बोली लगाएंगे, लेकिन,उन्होंने एक भी बोली नहीं लगाई। इसके बाद संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने चहल को 6.50 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था। बता दें चहल 2014 से 2021 तक आरसीबी का हिस्सा रहे। अब वो राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं।
RCB से रिलीज होने पर चहल का झलका दर्द, बोलें मुझे एक कॉल भी नहीं आया”