रोहतक दौरे पर सीएम मनोहर लाल, पूर्व मंत्री की प्रतिमा का किया अनावरण

शहर के मेयर ने कार्यक्रम का अयोजन किया है। इससे पहले सीएम ने शहर के आर्यनगर के संत रविदास हॉस्टल में पूर्व मंत्री चांदराम की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। मेयर ने अपने पिता की स्मृति में सुभाष चौक से आंबेडकर चौक और दुर्गा कालोनी के रास्ते से कोर्ट तक जो मार्ग है उसका सुंदरीकरण कराया है।

सीएम मनोहर लाल आज रविवार को रोहतक दौरे पर रहें। सुबह हुई बरसात के कारण सीएम कार्यक्रम में करीब एक घंटा देरी से पहुंचे। इस दौरान सीएम ने सोनीपत स्टैंड स्थित मेयर मनमोहन गोयल के पिता एवं पूर्व मंत्री सेठ श्रीकिशन दास की प्रतिमा का अनावरण किया।

पूर्व मंत्री की प्रतिमा का अनावरण

शहर के मेयर ने कार्यक्रम का अयोजन किया है। इससे पहले सीएम ने शहर के आर्यनगर के संत रविदास हॉस्टल में पूर्व मंत्री चांदराम की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। मेयर ने अपने पिता की स्मृति में सुभाष चौक से आंबेडकर चौक और दुर्गा कालोनी के रास्ते से कोर्ट तक जो मार्ग है उसका सुंदरीकरण कराया है।

शहर में फुटपाथ सजवाएं हैं। नई स्ट्रीट लाइट लगवाई हैं। इसके अलावा सोनीपत चौक पर चंडीगढ़ की तर्ज पर मटका लगवाया गया है। इस मटके से पानी गिरता रहेगा। चौक का नाम शहीद उधम सिंह चौक ही रहेगा। मेयर के पिता की प्रतिमा करीब नौ टन वजन की है और 11 फीट ऊंची है। इस प्रतिमा को जयपुर से तैयार कराया था और मई के आखिर में यह प्रतिमा लगाई गई थी।

प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश

कार्यक्रम के बाद सीएम मनोहर लाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत की। सीएम ने बरसात के मौसम में की गई तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है। प्रशासनिक अधिकारियों को बरसात के मौसम में सतर्क रहने को कहा है। सीएम ने कहा कि शहर के हर इलाके का दौरा किया जाए और व्यवस्था का जायजा लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *