यूपी की सियासत में बड़ी हलचल, “ओमप्रकाश राजभर” एक बार फिर एनडीए मे शामिल”

बीजेपी ने एक बड़ा सियासी दांव खेलकर विपक्ष को बड़ा झटका दे दिया है। बीजेपी ने ओपी राजभर को एक बार फिर से एनडीए में एंट्री दे दी है।
लखनऊ: आगामी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर-प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल मच गई है। बीजेपी ने एक और बड़ा सियासी दाव चल दिया है। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गए हैं।
ओपी राजभर एनडीए में शामिल

लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में राजनीतिक पार्टियां सियासी गुणा-गणित लगाना शुरू कर चुकी हैं। देश के सबसे बड़े प्रदेश की 80 लोकसभा सीटे चुनाव में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए बेहद अहम भूमिका निभाती हैं। इसी के मद्देनजर बीजेपी ने एक बड़ा सियासी दांव खेलकर विपक्ष को बड़ा झटका दे दिया है। बीजेपी ने ओपी राजभर को एक बार फिर से एनडीए में एंट्री दे दी है।लोकसभा चुनाव बीजेपी के साथ लड़ेंगे- ओपी राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकाता की। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली। इसके बाद ओपी राजभर ने बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हमने 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और 2024 लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया। ओपी राजभर ने कहा कि हमें साथ लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद।
यूपी में NDA को मिलेगी मजबूती

ओपी राजभर के एनडीए में शामिल होने के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके लिखा, ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं। राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों और वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *