Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित को आराम सूर्या को कमान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने तीनों सीरीज का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, वहीं केएल राहुल वनडे सीरीज के लिए कमान संभालेंगे।