Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र अगले सप्ताह 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। 22 दिसंबर तक चलने वाले सत्र को लेकर केन्द्र सरकार तैयारी में जुटी है। इस दौरान महिला आरक्षण अधिनियम समेत 18 विधेयकों को पेश किया जाएगा।
महिला आरक्षण अधिनियम के प्रावधानों को जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी तक बढ़ाने संबंधी 2 और आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए 3 विधेयक शामिल हैं। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, सरकार एक ऐसे विधेयक लाने की भी योजना बना रही है।
read also: Delhi: देशभर में बढ़ाए जाएंगे जन औषधि केन्द्र, आम लोगों को मिलेगी सस्ती दवा- पीएम
जिसमें प्रवासी कश्मीरियों, गुलाम जम्मू-कश्मीर से विस्थापित व्यक्तियों तथा अनुसूचित जनजातियों को प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए जम्मू और कश्मीर विधानसभा में सीट की संख्या 107 से बढ़ाकर 114 किए जाने का प्राविधान हो।
पहला बैच सूचीबद्ध
सरकार ने विधेयकों के अलावा सत्र के दौरान प्रस्तुति, चर्चा और मतदान के लिए वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच को भी सूचीबद्ध किया है। इसके अलावा केन्द्र सरकार विपक्ष के हमलों का जवाबी पलटवार तैयार करने में जुटी है।