PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए झारखंड के देवघर स्थित एम्स में जन औषधि केन्द्रों की संख्या बढ़ाने वाली परियोजनाओं का शुभारंभ कर दिया गया है। अब केन्द्रों की संख्या 10 हजार से 25 हजार तक की जाएगी। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जन औषधि केन्द्र के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाना चाहिए।
पहले दवाइयों पर जो खर्च पहले 12-13 हजार रुपए का होता था, वह जन औषधि केंद्र की वजह से सिर्फ 2-3 हजार हो रहा है यानी 10 हजार रुपए आपकी जेब में बच रहे हैं। सस्ती दवाई समय पर मिलना बहुत अच्छी बात है। केन्द्र सरकार लगातार देशहित के लिए कदम उठा रही है।
इस मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी साथ में मौजूद रहे। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं इसके साथ ही पीएम मोदी ने झारखंड के कई जन औषधि केंद्र के लाभुकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि बाबा की भूमि से मुझे उद्घाटन करने का अवसर मिला। अब गांव के लोगों को सस्ती दवा मिलेगी। पीएम ने कहा कि मेरी इच्छा यही है कि आपके पैसे बचने चाहिए, आपको बीमारी से भी बचाना और आपके जेब में भी पैसे बचाना।
इसका मतलब है मोदी की दवाई की दुकान, यहां दो हजार से अधिक दवाइयां 50 से 90 फीसदी दवाओं में डिस्काउंट मिलेंगी। पीएम जन औषधि केंद्र में सरकारी जेनरिक दवाइयों के साथ-साथ कुल 1600 दवाइयां उपलब्ध होंगी।