Haryana Assembly Winter Session: 15 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन विधानसभा सत्र, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग गई। सत्र 15 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक चलेगा। 16 और 17 दिसंबर को सत्र नहीं चलेगा अवकाश रहेगा। इस बीच सत्र अवधि को लेकर अंतिम फैसला BAC की बैठक में लिया जाएगा।