Maharashtra: हिंसक हुआ मराठा आंदोलन, एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके का घर आग के हवाले

Maratha Reservation Andolan: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक रुप लेने लगा है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने बीड में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के आवास को आग के हवाला कर दिया। पहल प्रदर्शनकारियों ने आसावस पर पथराव किया और बाद में आग लगा दी।

इस हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भीड़ ने विधायक के माजलगांव स्थित आवास पर पहले तोड़फोड़ की और पथराव किया। इसके बाद गाड़ियों के साथ-साथ घर के बाहरी परिसर में आग लगा दी। घटना के समय आवास पर कोई मौजूद नहीं था।

अजीत गुट के विधायक हैं प्रकाश सोलंके

बता दें कि एनसीपी नेता प्रकाश सोलंके माजलगांव से विधायक हैं। एनसीपी में विभाजन के बाद वह अजित पावर गुट के साथ हैं। वह मराठा समुदाय से आते हैं। यह पहली बार है कि मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों ने किसी राजनेता पर इस तरह का हमला किया है।

हिंगोली सांसद से प्रदर्शनकारियों की बहस

इसके बाद मराठा प्रदर्शनकारियों की हिंगोली सांसद हेमंत पाटिल से भी बहस हुई। बीड और हिंगोली दोनों मराठवाड़ा में हैं। इस इलाके में मराठा आंदोलन काफी मजबूत है। कई गांवों में ऐलान कर दिया गया है कि किसी भी नेता को वहां घुसने नहीं दिया जाएगा। मनोज जारांगे पाटिल ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वह 22 अक्टूबर से फिर अनशन पर हैं। पिछले कुछ हफ्तों में मराठा समुदाय के कई लोगों ने आत्महत्या भी की है। इस तरह मराठा आंदोलन अब हिंसा की राह पर निकल पड़ा है।

कमेटी ने नहीं सौंपी रिपोर्ट

बीते महीने जारांगे पाटिल ने मुख्यमंत्री शिंदे और अन्य मंत्रियों से आश्वासन मिलने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया था। पिछली बार उन्होंने 17 दिन की भूख हड़ताल की थी। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को 40 दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद सरकार ने 7 सितंबर को रिटायर जज संदीप शिंदे की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई। इसके तहत समुदाय के लोगों को कुंबी प्रमाणपत्र देने पर विचार किया जाना था।

अभी तक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। मराठा समुदाय की ये मांग दशकों पुरानी है। हालांकि, राज्य सरकार ने साल 2018 में 16 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया था। हाईकोर्ट ने इसे घटाकर नौकरियों में 13 फीसदी और पढ़ाई में 12 फीसदी कर दिया। साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने इस आरक्षण को ही रद्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *