Jammu Kashmir: घाटी में फिर टारगेट किलिंग, नौपुरा में यूपी के मजदूर की हत्या

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को आतंकियों ने एक मजदूर को निशाना बनाया और गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी फरार होने में कामयाब रहे। स्थानीय पुलिस ने सेना के जवानों के साथ इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चलाया।

24 घंटे में दूसरा टारगेट किलिंग

बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर यूपी का रहने वाला था। आजीविका के लिए दक्षिण कश्मीर के नौपुरा में मजदूरी करता था। बीते 24 घंटों में घाटी में यह दूसरी टारगेट किलिंग की घटना है। इससे पहले रविवार को श्रीनगर की एक ईदगाह के पास क्रिकेट खेल रहें एक पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मार दी थी। जिसके बाद घायल अवस्था में पुलिस अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को नौपुरा में गोलियों की आवाज सुनी और पास जाकर देखा तो एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। जिसके शरीर से खून बह रहा था। सूचना पर पहुंची सेना की एक टुकड़ी ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषत कर दिया।

मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और बीते कुछ समय से पुलवामा में रोजी रोटी कमाने के लिए बतौर श्रमिक काम कर रहा था। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए गए हैं और मारे गए श्रमिक के साथियों से भी पूछताछ की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *