Delhi Liquor Scam: अब शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल को ED का नोटिस, 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
दिल्ली की शराब नीति घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले सीबीआई अप्रैल महीने में पूछताछ के लिए बुला चुकी है।