Ind vs Eng: अंग्रेजों पर बड़ी जीत के बाद नाखुश कप्तान रोहित, बताया कहां चूक हो गई

Ind vs Eng Ikana Stadium: रविवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने विश्वकप के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से करारी हार दी। बड़ी जीत मिलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम के बल्लेबाजों से नाखुश नजर आए। रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों पर जमकर भड़ास निकाली।

इकाना में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम रेत की दीवार की तरह ढेर हो गई। अंग्रेजों का मजबूत बल्लेबाजी क्रम 34.5 ओवर में 129 रनों पर ढेर हो गया। इस जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल में दस्तक लगभग तय है।

कप्तान रोहित शर्मा नाखुश

जीत मिलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजों से नाखुश नजर आए। रोहित शर्मा ने कहा कि हमने बल्लेबाजी में बहुत गलती की है। गलत समय पर खराब शॉट्स खेलकर विकेट गंवाए। 229 रनों के टारगेट में हम कम से कम 30 रन पीछे थे। हमारी गेंदबाजी में जबरदस्त मिश्रण होने के बाद टीम को बचा लिया।

बल्लेबाजी रही चुनौतीपूर्ण- रोहित शर्मा

मेरे ख्‍याल से यह वो मैच रहा, जहां हमने अपनी क्षमता दिखाई। सभी अनुभवी खिलाड़‍ियों ने सही समय पर अपनी जिम्‍मेदारी निभाकर हमें जीत दिलाई। देखते हैं कि टूर्नामेंट हमारे लिए कैसा बीतता है। पहले पांच मैचों में लक्ष्‍य का पीछा करना था, लेकिन इस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करनी पड़ी, हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

हम जानते थे कि पिच में कुछ है और हमारी गेंदबाजी में अनुभव है। इसलिए हम एक सम्‍मानजनक स्‍कोर बनाना चाहते थे। हमने बल्‍ले से अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया। पहले पावरप्‍ले में तीन विकेट गंवाए, जो कि आदर्श स्थिति नहीं थी। आपको फिर लंबी साझेदारी की जरुरत होती है, जो हमने की। मगर फिर हमने विकेट गंवाए, जिसमें मेरा विकेट शामिल रहा। मेरे ख्‍याल से हमने 30 रन कम बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *