Ind vs Eng ODI WC: भारत ने लगाया जीत का ‘सिक्सर’, अंग्रेजों को दी 100 रनों की बड़ी हार

Ind vs Eng ODI WC: आईसीसी वनडे विश्वकप में भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। मैच में हार हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा सूर्या ने 49 रनों का योगदान दिया।

भारत ने दिया था 230 रनों टारगेट

इसके अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने 3 विकेट लिए इसके अलावा क्रिस वोक्स और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले। 230 रनों के मिले टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की पारी ताश के पत्तों की बिखर गई।

129 रनों पर ढेर अंग्रेज

इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 27 रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाए। भारतीय टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी 4 विकेट और जसप्रीत बुमराह 3 विकेट रहें। इसके अलावा भारत के स्पिनरों कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा के सामने इंग्लिश बल्लेबाज रनों के लिए तरसते रहें।

सेमीफाइनल की रेस से बाहर इंग्लैंड

भारतीय टीम 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गई है। अब एक जीत उसकी जगह पक्की कर देगी। दूसरी ओर इंग्लैंड 6 मैचों में 5 हार के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। आईसीसी विश्वकप में इंग्लैंड की टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेलेगी। हालांकि अभी इंग्लैंड की टीम को 3 मैच और खेलने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *