वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के सम्मान तो आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

संतोष कुमार सिंह

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।वहीं आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके अभिनय  के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही कृति सेनन को भी बेस्ट एक्ट्रेस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए राष्ट्रपति ने इस सम्मान से सम्मानित किया।

बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव के निवासी पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह पुरस्कार उनकी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर निभाने के लिए दिया गया। गंवई अंदाज को सिनेमा के पर्दे पर उकेरने वाले अभिनेता अपने चिर परिचित अंदाज में सम्मान लेते दिखे।

बेहद खुश हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने पर खुशी व्यक्त की और कहा, “मैं बेहद खुश हूं कि मुझे यह पुरस्कार मिला। एक व्यावसायिक फिल्म के लिए इसे प्राप्त करना मेरे लिए दोहरी उपलब्धि है।” जैसे ही वह समारोह में शामिल होने के लिए आगे बढ़े, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा का सिग्नेचर मूव किया।

यह रही विजेताओं की सूची

बेस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन (पुष्पा)

बेस्ट अभिनेत्री- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सैनन (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- आरआरआर

बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी)- सरदार उधम

बेस्ट फीचर फिल्म (कन्नड़)- 777 चार्ली

बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल)- कदायसी विवासई

बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगु)- उपेन्ना

बेस्ट फीचर फिल्म (असामी)- अनुर

बेस्ट फीचर फिल्म (मलयालम)- होम

बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर

बेस्ट लिरिक्स- कोंडापोलम

बेस्ट कॉस्ट्यूम- सरदार उधम

बेस्ट एडिटिंग- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट स्क्रीनप्ले- गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम

बेस्ट डायरेक्टर – निखिल महाजन (गोदावरी, मराठी फिल्म)

बेस्ट संगीत- पुष्पा (देवी श्री प्रसाद) , आरआरआर (एमएम कीरावनी)

स्पेशल जूरी अवार्ड- शेरशाह

बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- म्यूजिक बाय लक्ष्मीकांत प्यारेलाल (लेखक- राजीव विजयकर)

बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू- अनुनाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *