Haryana ACB: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो पूरी तरह से सक्रिय है। पुलिस विभाग, वन विभाग और शिक्षा विभाग के बाद अब एसीबी ने अंबाला में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने मुलाना से एक लाख की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विरासत इंतकाल के एवज में मांगी रिश्वत
बताया जा रहा है कि पटवारी जगदीश ने गांव फूसगढ़ निवासी एक युवक से विरासत इंतकाल करने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी था। एसीबी इंस्पेक्टर ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गांव फूसगढ़ निवासी के रहने वाले चेतन की बुआ और फूफा का देहांत हो चूका था। उनकी दोनों बेटियां विदेश में रहती है और उन्ही की जमीन के विरासत का इंतकाल करवाने के लिए चेतन ने पटवारी जगदीश से मुलाकात की थी।
रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार
पटवारी ने विरासत का इंतकाल दर्ज करने की एवज में चेतन से एक लाख रूपये मांगे थे। जिसके बाद चेतन ने करनाल विजिलेंस टीम को पटवारी की शिकायत दी और पटवारी जगदीश को एक लाख रुपयों सहित रंगें हाथों गिरफ्तार करवाया। एसीबी ने आरोपी पटवारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पटवारी जगदीश अंबाला के गांव दुखेड़ी का रहने वाला है और मुलाना तहसील में कार्यरत था।
बता दें कि, इससे पहले भी अंबाला शहर से रिश्वत लेते हुए कई अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं। एसीबी शिक्षा विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग से बीते दिनों कई रिश्वतखोरों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगातार पैनी नजर रखे हुए हैं।