Haryana: प्रदेश में बढ़ रहा वायु प्रदूषण का स्तर, फरीदाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर

Faridabad AQI: दिवाली के त्योहार के नजदीक आते ही दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। हरियाणा में हवा प्रदूषित होने लगी है। सी.पी.सी.बी (C.P.C.B.)की ओर से जानकारी दी गई कि फरीदाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर है।गुरुवार शाम को फरीदाबाद का एयर क्वाविटी इंडैक्स 324 दर्ज किया गया था।

चार जिलों की हवा प्रदूषित

इसके अलावा कैथल का एक्यूआई 298, सोनीपत का 297 और गुरुग्राम का 292 दर्ज किया गया है। इन जिलों में वायु प्रदूषित होने लगी है। हालांकि अन्य जिलों में अभी एक्यूआई अभी खराब होना शुरू नहीं हुआ। हरियाणा सरकार किसानों लगातार पराली न जलाने का निवेदन कर रही है। साथ ही पराली न जलाने वाले किसानों को आर्थिक मुआवजा भी दिया जाएगा।

डीजल जनरेटर चलाने की छूट

हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (एच.एस.पी.सी.बी.) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उसके साथ लगते एरिया में डीजल जनरेटर सेट चलाने के लिए एमरजेंसी सर्विसिज को कुछ समय तक छूट दी है। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बोर्ड ने नए नियमों के तहत 1 अक्टूबर से डीजी सेट ऑपरेट करने की मंजूरी दी थी। जिसके बाद विभिन्न हितधारकों ने बोर्ड के सामने इन नियमों में बदलाव करने की मांग रखी थी।

जिस पर बोर्ड ने अब नए नियमों के लिए एमरजेंसी सर्विसिज को 31 दिसंबर तक का समय दिया है। इस दौरान जो मानक तय किए गए हैं डी.जी. सेट उनके अनुसार ही चलाए जा सकेंगे। इससे पहले मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज, भारत सरकार ने एनसीआर और उसके साथ के क्षेत्र में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन नेशनल कैपिटल रीजन एंड एडज्वाइनिंग एरिया का गठन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *