Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, ED ने 11 घंटे बाद लिया एक्शन

संतोष कुमार सिंह

Delhi Liquor Scam:आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने 11 घंटों की पूछताछ के बाद यह एक्शन लिया है। आबकारी नीति का यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा है।

प्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र में सांसद संजय सिंह का नाम था और बुधवार सुबह 6.30 बजे ईडी आप सांसद के घर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस से कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के अगले दिन ईडी ने संजय सिंह के 125 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की थी।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला

शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने बयान दिया था कि सांसद संजय सिंह के अनुरोध पर उसने दिल्ली के रेस्तरां और बार मालिकों से 82 करोड़ जमा करके मनीष सिसोदिया को चेक के रूप में पार्टी फंड के बहाने दिया था। उस पैसे का इस्तेमाल उस दौरान आने वालों विधानसभा चुनावों में किया जाना था। जिसके बाद ईडी ने सांसद के खिलाफ कमर कसी थी।

अब तक 12 हुई गिरफ्तारी

बता दें कि, सांसद से पहले अब तक शराब घोटाले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े कारोबारी सलाखों के पीछे है। इतना ही नहीं अभी मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या और बढ़ सकती है। ईडी लगातार एक्शन ले रही है।

संजय सिंह के घर पर हुई छापेमारी को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी हर कीमत पर पार्टी को खत्म करने पर उतर आई है। अब तक आप नेताओं पर ईडी हजारों छापे मार चुकी है लेकिन ईडी को कुछ नहीं मिला है। केन्द्र सरकार लगातार जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *