PM Ujjwala Yojana: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब उज्जवला लाभार्थियों को 600 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

संतोष कुमार सिंह

PM Ujjwala Yojana:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से उज्जवला योजना के करोड़ों लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। केन्द्र ने योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी को 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया है। बीते महीने रक्षा बंधन और ओनम के पर्व पर एलपीजी के दामों में 200 रुपए की कटौती की घोषणा की थी।

लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

अब केन्द्र सरकार ने सब्सिडी को बढ़ा दिया गया है जिसके बाद अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 600 रुपए में गैस सिलिंडर मिलेंगे। इस घोषणा से योजना के तहत रजिस्टर्ड 9.59 करोड़ लाभार्थियों को फायदा पहुंचेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई।

600 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

हमने रक्षा बंधन और ओनम के अवसर पर रसोई गैस के सिलेंडर में 200 रुपए की कटौती करके की थी। ये कीमत घटकर 1100 से कम होकर 900 रुपए हो गई। उज्जवला योजना के लाभार्थी को 700 रुपए में गैस सिलेंडर मिलने लगा था। उज्जवला योजना के लाभार्थी को 300 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। यानि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब गैस सिलेंडर 600 रुपए में मिलेंगा।

तेलंगाना में खुलेगा आदिवासी विश्वविद्यालय

केन्द्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वन देवता के नाम पर तेलंगाना में केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने की मंजूरी दी गई। ये सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी 889 करोड़ की लागत से खुलेगी। कैबिनेट ने सेंट्रल टर्मरिक बोर्ड बनाने को भी मंजूरी दी है। जिसको लेकर पीएम मोदी ने इसका ऐलान भी तेलंगाना में किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *