Bihar: नीतीश कुमार को यूपी लाने पहुंचे JDU कार्यकर्ता, जातीय गणना की मांग

संतोष कुमार सिंह

Bihar Nitish Kumar: बिहार में जातीय गणना के बाद नीतीश कुमार की उत्तर प्रदेश में लोकप्रियता बढ़ी है। जेडीयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में जातीय गणना होनी चाहिए। बुधवार को जदयू कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जश्न मनाने पहुंचे। इस दौरान यूपी से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

जातीय गणना ऐतिहासिक फैसला- भरत पटेल

उन्होंने कहा कि वह नीतीश कुमार को यूपी ले जाना चाहते है। इनका कहना है कि यूपी में भी जातीय गणना होनी चाहिए। बिहार सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक है। यूपी से आए पार्टी के प्रधान महासचिव डॉक्टर भरत पटेल ने कहा कि हम सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद करने आए हैं।

हम सीएम को उत्तर प्रदेश की धरती पर बुलाने आए हैं। दिल्ली का रास्ता जब उत्तर प्रदेश से प्रारंभ होता है, तब हमारे नेता को उत्तर प्रदेश की जमीन पर भी पैर रखना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेता जी ने 2 अक्टूबर को मास्टर स्ट्रोक लगाया है।

नीतीश ने खेला मास्टर स्ट्रोक

बीते 9 सालों में हमने यूपी में तमाम स्ट्रोक देखे हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने मास्टर स्ट्रोक लगा दिया है। अब यह हिंदुस्तान की राजनीति को बदल कर रख देगा। ये पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना औरमिजोरम में होने वाले चुनाव में फर्क पैदा करेगा।

जेडीयू नेता भरत पटेल का कहना है कि यह देश में बदलाव की आहट है। सीएम नीतीश कुमार यूपी की जिस सीट से चुनाव लड़ेंगे वहां की जनता भारी मतों से जीताकर लोकसभा भेजने का काम करेगी। हमें प्रदेश की जनता पर भरोसा है वह नीतीश कुमार को भारी मतों से जिताएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *