Haryana Vidhansabha Session: हरियाणा के जींद में खुलेगा पैरामेडिकल कॉलेज

नई दिल्लीःहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार जल्द ही जींद में पैरामेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने निर्माणाधीन संत शिरोमणि धन्ना भगत जी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जींद के परिसर में पैरामेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में विज ने यह जानकारी दी।

विज ने कहा है कि एचएसवीपी ने पैरामेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए सेक्टर-9, जींद में 7.42 एकड़ भूमि की पेशकश की है, जो विभाग के विचाराधीन है। भूमि के चयन के बाद निर्माण कार्य के लिए कार्यकारी एजेंसी नियुक्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज खोलने के लिए नई नीति बनाई है। इस नई नीति के तहत कॉलेज में प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को कॉलेज के 10 किलोमीटर के दायरे में 100 बिस्तर के एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल में ट्रेनिंग लेनी होगी। इस ट्रेनिंग और प्रशिक्षण में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी।

नूंह हिंसा पर विधानसभा में हंगामा, विज ने कांग्रेस पर भोड़ा ठिकरा

वहीं, नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर सोमवार को भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष इस पर चर्चा की मांग कर रहा था जबकि विधानसभा अध्यक्ष का कहना था कि मामला कोर्ट में है, इसलिए इस पर चर्चा नहीं होगी। नूंह की घटना को लेकर विज ने कहा कि इस घटना में अब तक की जांच के तहत 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी भूमिका इस घटना में नजर आ रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नूंह की घटना कांग्रेस का किया धरा है, लेकिन ये लोग सच्चाई सुनना नहीं चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *