वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 40 साल में किसी भारतीय ने जीता गोल्ड

भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। रविवार देर रात नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर के अपने शानदार प्रयास के बाद गोल्ड पर कब्जा किया। 40 साल में किसी भारतीय ने पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोने पर कब्जा किया है।

यह चैंपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक खेली गई।25 साल के नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल यूजीन में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था, जिसे उन्होंने इस बार गोल्ड में बदल दिया।

नीरज चोपड़ा के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे नंबर पर रहें और उन्होंने सिल्वर पर कब्जा किया। नदीम ने 87.82 मीटर का बेस्ट एफर्ट निकाला। यह चैंपियनशिप 1983 से हो रही है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह भारत का ओवरऑल तीसरा मेडल है।

बता दे कि, नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत पर भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी। पीएम ने कहा कि नीरज चोपड़ा देश की शान है और अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हैं। उनकी मेहनत, सटीकता और खेल की भावना उन्हें चैंपियन बनाती है। नीरज चोपड़ा ने खेल जगत में अपनी और देश की अलग पहचान बनाई हैं।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी एथलीट नीरज चोपड़ा और उनके परिवार को बधाई दी। सीएम ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश का सीना चौड़ा किया है। नीरज ने खेल जगत में हरियाणा को अलग पहचान दिलाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *