शुभम रावत-
मुंबई: बॉलीवुड से एक बुरी खबर आई है। गीतकार देव कोहली का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार को मुंबई में अपने जीवन की अंतिम सांस ली। देव कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
लंबे समय से चल रहे थे बीमार
रिपोर्ट्स के अनुसार, गीतकार देव कोहलीपिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। वोमुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में एडिमड थे।देव कोहली केप्रवक्ता ने उनके निधन की पुष्टि की है।आज शाम 6 बजे जोगेश्वरी वेस्ट के ओशिवारा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।
कई म्यूजिक कम्पोजर के साथ किया काम
गीतकार देव कोहली का जन्म 2 नवंबर 1942 को पाकिस्तानी के रावलपिंडी में हुआ था। 1969 से लेकर 2013 तक देव कोहली ने बॉलीवुड के अलग-अलग जेनेरेशन के म्यूजिक कम्पोजर संग काम किया।
कई फिल्मों के लिए लिखे गाने
देव कोहली कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने लिखे थे।उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी-छोटी फिल्मों के लिए लगभग 100 से ज्यादा गाने लिखे थे। देव कोहली ने शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का मशहूर गीतये काली काली आंखें भी लिखा था।उन्होंनेसलमान खान की मैंने प्यार क्यों किया, जॉन अब्राहम की शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों के लिए भी गाने लिखे थे। देव कोहली ने आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म रज्जो के लिए गाने लिखे थे।
आखिरी दिनों में गाते थे भजन
देव कोहली के दोस्त आनंद राज आनंद ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि,देव कोहली अपने आखिरी दिनों में बिस्तर पर भजन गाया करते थे। आज उनके अंतिम संस्कार में फिल्मी जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।