Punjab: सीएम भगवंत मान की राज्यपाल को दो टूक, बोलें- ‘सब्र का इम्तिहान ना लें’

Punjab Bhagwant Mann: पंजाब में राष्ट्रपति कानून लागू करने की सिफारिश वाली चेतवानी पर सीएम भगवंत मान ने राज्यपाल को दो टूक कहा है कि हमारे सब्र का इम्तिहान ना लें। राज्यपाल ने जो चिट्ठी लिखी है उसकी शब्दावली ऐसी है उससे पंजाबियों को नीचा देखना पड़ता है। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद हमने प्रदेश में कानून व्यवस्था और नशाखोरी पर लगाम लगाने का काम किया है।

नशाखोरी पर लगाई लगाम- मान

पंजाब के सीएम मान ने कहा कि आप सरकार बनने के बाद हमने 23हजार 518ड्रग्स तस्कर पकड़े हैं। 17हजार 632एफआईआर दर्ज हुई और 13.29करोड़ ड्रग मनी पकड़ी गई है। 753हार्डकोर गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए भगवंत मान का कहना है कि अब तक राज्यपाल 26 चिट्ठियां लिख चुके हैं और हम 9 चिट्ठियों का जवाब दे चुके हैं। उन्होंने कहा पंजाब के 8 बिल राज्यपाल के पास विचाराधीन हैं लेकिन वह विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। लेकिन चिट्ठियों का जवाब तत्काल मांगा जा रहा है।

बीजेपी कर रही तानाशाही- सीएम

राज्यपाल को निशाने पर लेते हुए सीएम ने पूछा कि केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब का फंड्स रोक लिया गया है और किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर हैं। प्रदेश की 90 फीसदी समस्याएं केन्द्र से जुड़ी हुई हैं। राज्यपाल को इन समस्याओं पर चिट्ठी लिखकर जवाब मांगना चाहिए।

सीएम मान ने आगे कहा कि राज्यपाल हम पंजाबियों के सब्र का इम्तिहान ना लें। मैं हर चिट्ठी का जवाब दूंगा। इसके अलावा पंजाब प्रदेश के मुखिया ने बीजेपी को निशाने पर लिया और कहा कि बीजेपी की जहां पर जीत नहीं होती है वहां पर वह तानाशाही पर ऊतर आती है। राज्यपाल के माध्यम से काम को प्रभावित करने का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *